भिलाई इस्पात संयंत्र के ऑक्सीजन प्लांट 2 के मार्ग में 4 फीट तक भरा पानी, घंटों बंद रहा आवागमन

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के आक्सीजन प्लांट 2 के गेट पर 3 से 4 फीट पानी भर गया है। जिसके कारण आवागमन बंद हो गया है। पानी निकासी के लिए विभाग के द्वारा सिविल डिपार्टमेंट से संपर्क किया गया है । भारी बारिश के चलते प्लांट के अन्य हिस्सों में भी पानी भरने की खबर मिल रही है । संयंत्र कर्मचारियों के द्वारा दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य कर्मचारियों को दुर्घटनाओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए आगाह भी किया जा रहा है।

दुर्ग जिले में लगातार भीषण बारिश के चलते भिलाई इस्पात संयंत्र भी अछूता नहीं रहा है आज सुबह से ही कई विभागों में अति वर्षा के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑक्सीजन प्लांट दो के गेट तक करीबन 4 फीट पानी का जमाव हो गया है । जिसके कारण ऑक्सीजन प्लांट 2 से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है विभाग के कर्मचारी ऑक्सीजन प्लांट टू तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और ना ही बाहर निकल पा रहे हैं पानी निकासी के लिए विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सिविल विभाग को इसकी सूचना दी गई है। सूचना पर से सिविल विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंची है और पानी निकासी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। घंटों मशक्कत के बाद सिविल टीम ने जलभराव को खाली किया । इसके बाद ही बंद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। ऑक्सीजन प्लांट 2 में जलभराव का मुख्य कारण पानी निकासी के स्थानों को वर्षा के पूर्व साफ नहीं करना रहा है। इसके अलावा संयंत्र के अन्य विभागों में भी अति वर्षा के कारण अलग-अलग प्रकार की समस्याओं का कर्मचारियों को सामना करना पड़ रहा है। वही संयंत्र कर्मचारियों के द्वारा वर्षा के कारण उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों से अन्य कर्मचारियों को अवगत कराने एवं जागरूकता के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया गया है। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कर्मचारियों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरों को मैसेज वायरल कर रहे हैं। ताकि परिस्थितियों के अनुसार कर्मचारी अपने अपने कार्य को संपन्न कर सके।