कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा जामगांव आर में जोश-जुनून के साथ निकली, पहले दिन  13 किलोमीटर की पदयात्रा की

जामगांव आर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी के हीरक महोत्सव के अवसर को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत उसी जोश और जुनून से की गई, जिससे आजादी के दीवानों ने अपना बलिदान देकर 75 साल पहले देश को आजाद कराया था। इस दौरान कांग्रेसजनों में जोश जुनून का जज्बा इस कदर रहा कि तेज बारिश में 5 घण्टे से ज्यादा समय तक तिरंगा लहराते कांग्रेस नेता भीगते रहे, आगे बढ़ते रहे और जोश से नारे लगाते हुए आज  13 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण किया। देशभक्ति भरे गीतों के साथ अमर सेनानियों का स्मरण करते रहे, देशभक्ति के संदेश देने वाले नारे पदयात्रा के दौरान लगातार गूंजते रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर की अगुवाई में आज सुबह 10 बजे ग्राम कौही स्थित महाकाल दरबार मे पूजा अर्चना के बाद भारत जोड़ो पदयात्रा प्रारंभ हुई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में देव कुमार निषाद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाकान्त चन्द्राकर, महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, रमन टिकरिहा सभापति, रूपचन्द साहू, दिनेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस सचिव युगल किशोर आडिल, डॉ ईश्वर निषाद, जोन प्रभारी भेष आठे, सोहन जोशी, गजानंद सिन्हा, सेक्टर प्रभारी तेजराम सिन्हा, किशोर चन्द्राकर, देवेश चन्द्राकर, भूपेंद्र छोटू बघेल, यादव राम सेन, योगेश्वर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, नारद साहू, दयालु साहू, सीताराम ठाकुर, मूलचंद साहू, गुहा सिन्हा, सन्तु सिन्हा, कमलेश पटेल, हेमलाल सोनकर, राजेन्द्र बघेल, दीपक पारधी, संतोष पटेल पूर्व सरपंच, चैतन्य विनायक, संतोष सिंह, सोमेश्वर ठाकुर, उदय करण बिजौरा, रेवा राम साहू, कमलकांत पाठक, युवां कांग्रेसी, ताम्रध्वज वर्मा, भविष्य जैन, आदित्य रिंकू चन्द्राकर, बाबा चन्द्राकर, मुकेश वर्मा, सजंय सेन, नोमन सिन्हा, मुकेश पटेल, परमेश्वर सिन्हा, डोमेश्वर सिन्हा, सुखित निषाद, प्रेम प्रकाश पांडेय, डेविड चन्द्राकर, दुष्यंत साहू, राजा चन्द्राकर, हरि नारायण साहू, राहुल ठाकुर, लुकेश्वर सिन्हा, इंद्रेश्वर सिन्हा, सागर सिन्हा, संतोष देवांगन, आशिष टिकरिहा, एनएसयूआई अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, सौरभ वर्मा, पोषण साहू, ऋषभ चन्द्राकर, निखिल साहू, निमेष ठाकुर, युवराज साहू, शेखर सिन्हा, देवव्रत साहू, युवराज निर्मलकर, युगल सेन, रुद्र नारायण मानिकपुरी, महेश यादव, ओंकार विश्वकर्मा, देव राज पटेल, सौरभ वर्मा, सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए, पदयात्रा के दौरान ग्रामो के सभी धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की गई। देश को आजाद कराने में कांग्रेस के योगदान को याद दिलाने वाले पांपलेट, पोस्टर का वितरण भी किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कई दशकों तक कड़े संघर्षों और अनगिनत बलिदानों के बाद देश की आजादी मिली है, आज देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है, कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के बाद लोगों को जोड़ने का काम किया है। पूरे देश को जोड़ने की विशाल मुहिम के तहत कांग्रेस ने भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की है, आज जामगांव आर ब्लॉक में यह भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत हुई है, जो अभी निरन्तर पांच चरणों मे किया जाना है, श्री ठाकुर ने बताया कि आज ग्राम कौही से बोरेन्दा- केसरा- जरवाय होते हुए भन्सुली में पदयात्रा समाप्त हुई, पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी जोशीले अंदाज में देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते रहे, बारिश से सराबोर होने के बावजूद कांग्रेसियों के जोश में कमी नहीं आई, व सभी ने इस भारत जोड़ो पदयात्रा में भागीदारी निभाई।