पं. प्रदीप मिश्रा के मुखरविन्द से अशोक सुंदरी शिवपुराण कथा  प्रारंभ

भाटापारा।  स्व. रामदयाल शर्मा एवं स्व. श्रीमती शारदा देवी शर्मा की पुण्य स्मृति में जयकिशन किशन शर्मा,मोहन लाल शर्मा,रामरतन शर्मा,शिवरतन शर्मा (विधायक, भाटापारा), प्रेमरतन शर्मा, अश्वनी शर्मा,( पूर्व जिला पंचायत सदस्य ) द्वारा छत्तीसगढ़ की पावन धर्म नगरी के नाम से प्रसिद्ध भाटापारा नगर में श्री अशोक सुंदरी शिव महापुराण कथा का ऐतिहासिक आयोजन दिनाँक 2 अगस्त से 2022 से प्रारंभ हुआ, जिसमें विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से अशोक सुंदरी शिव महापुराण कथा का वाचन किया गया।आयोजन नारायणी कुंज खोलवा रोड भाटापारा में हो रहा है। कार्यक्रम के पूर्व भाटापारा के पत्रकारगणो ने,साहू समाज के लोगो ने,कसौधन गुप्ता समाज के लोगो ने स्वागत किया।पंडित जी ने आज कथा के माध्यम से शिव जी की पुत्री अशोक सुंदरी के विषय मे बताया। प्रथम दिवस कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्री शिव महापुराण की कथा के महत्व को बताया ।
उक्त आयोजन को लेकर लोगो मे काफी उत्सह आज देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रथम दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ।,उक्त कार्यक्रम की पार्किंग सुविधा ग्राम खोलवा स्कूल के पास,ग्राम देवरी में मिनी स्टेडियम एवं ग्राम सुमा में नर्सरी में की गई है।