जिला पंचायत सदस्य और सभापति कविता कमलेश देवांगन ने जिला पंचायत क्षेत्र के सरपंच, ग्रामवासी और कार्यकर्ताओं से  मुलाकात की

भाटापारा। जिला पंचायत सदस्य एवम सभापति श्रीमती कविता कमलेश देवांगन अपने जिला पंचायत क्षेत्र के सरपंच, ग्रामवासी एवम कार्यकर्ता लोगो से तरेंगा रोड स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात की, सभी लोगो का हाल चाल जाना, और क्षेत्र के बारे में सभी से जानकारी भी ली। इसी बीच में जन सेवा संस्था छत्तीसगढ, जो की जनता की सेवा करने के लिए बनाई गई संस्था है। उस पर चर्चा हुई, लगभग 50 लोग संस्था से प्राभावित होकर अपनी सदस्यता लिए और जन सेवा करने में अपनी भूमिका निभाने की बात कही, जन सेवा संस्था छत्तीसगढ के संस्थापक इंजिनियर के के देवांगन ने संस्था के बारे में बताया उसमे सदस्यता लेने और कार्य करने के नियम शर्ते भी बताई , संस्था में जुड़ने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और जल्दी ही एक सम्मेलन करने की बात कही। इस भेंट मुलाकात में छेत्र के सरपंच गण राजकुमार यदु सेमरिया ब सरपंच, श्रीमती हेमिन ध्रुव धाबाडीह, शोभाराम साहू भवर गढ़, केशव यदु पेंड्री, महीश जांगडे फरहदा, आयशा खान, उपसरपंच शेष नारायणयदु जरौद , संजय साहु ढाबा डीह, यशवंत यदु, सत्या जोगी, बलकरण ठाकुर, राकेश टंडन, राकेश चक्रधारी, प्रीतम वर्मा, देवप्रसाद वर्मा, ब्रिजेश निषाद, छबि चेलक, एवम छेत्र के लोग उपस्थित रहे।