यातायात सुधारने  चौक चौराहों पर विशेष अभियान:  50 लोगों के खिलाफ कार्यवाही, ₹17800 की राशि वसूल की गई

भाटापारा। यातायात पुलिस शाखा भाटापारा के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार और सोमवार को चलाए गए अभियान में कुल लगभग 50 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई। जिनसे समन के रूप में ₹17800 की राशि वसूल की गई। यातायात पुलिस यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के विशेष निर्देश पर निरीक्षक नरेश कुमार कांगे के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक सिदार के नेतृत्व में की गई। उपरोक्त अभियान में नो पार्किंग में खड़े किए गए वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई इसके अतिरिक्त तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ बिना कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ तथा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को यह चेतावनी दी है कि आम लोग यातायात नियमों का पालन करें और जरूरी कागजात लेकर ही वाहन पर चलें । यातायात निरीक्षक नरेश कुमार कांगे ने लोगों से अनुरोध किया है कि कार्रवाई से बचने के लिए लोग नियमों का पालन करें उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस के द्वारा आगे कड़ी कार्यवाही की जाएगी। रविवार और सोमवार को यातायात पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन मंडी रोड बस स्टैंड चौक नाका नंबर 1 चौक पर तथा महारानी चौक पर अभियान चलाया गया।