कलेक्टर रजत बंसल ने विधि महाविद्यालय का निरीक्षण किया।

भाटापारा। बुधवार को जिले के नए कलेक्टर रजत बंसल ने भाटापारा नगर का दौरा किया। इस दौरान विधि महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आलोक मिश्रा के अनुरोध पर कलेक्टर रजत बंसल ने विधि महाविद्यालय पहुंचकर महा विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य पुष्टि सर ने महाविद्यालय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं से जिला कलेक्टर रजत बंसल को अवगत कराया मौके पर उपस्थित आलोक मिश्रा ने कलेक्टर रजत बंसल से समस्याओं के निराकरण की मांग की जिस पर कलेक्टर ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।