भाटापारा(मोपका)। छत्तीसगढ़ सरकार की रोका छेका अभियान योजना लगभग पूरी तरह से फ़्लाप चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य जोरों पर चल रहा है परंतु मवेशियों के खुले घूमने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर भी मवेशियों के जमा हो जाने की वजह से लोगों को काफी तकलीफ है हो रही है।
मोपका भाटापारा के मुख्य मार्ग पर मवेशि जगह – जगह मुख्य रोड पर बैठे रहते है। जिससे आने जाने वाले में मोटर, साइकिल, कार, ट्रक, बस सभी को परेशानी का सामान करना पड़ता हैं। ग्राम मोपका, कोसमंदा,धुर्राबांधा, बोरसी, सुरखी के सड़क पर मवेशी बैठे रहते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने का आदेशा लगा रहता है।
