उत्कृष्ट कार्यों के लिए आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी गुर्जर सहित 42 अधिकारी हुए सम्मानित

 

भाटापारा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय मे महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त स्तर का पुरस्कार समारोंह का आयोजन
महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर के द्वारा किया गया जिसमें कुल 42 अधिकारी एवं बल सदस्यों को वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया*
आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर स्तर का पुरस्कार वितरण समारोंह का आयोजन मुख्यालय के सभा गृह मे किया गया । इस अवसर पर अमिय नन्दन सिन्हा / महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर के द्वारा भाटापारा पोस्ट प्रभारी कर्मपाल सिंह गुर्जर,निरीक्षक जी ए गरकल,प्रधान आरक्षक जी एम श्री निवास सहित
कुल 42 अधिकारी एवं बल सदस्यों को वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया* । साथ ही साथ रेल्वे सुरक्षा बल मे अच्छे कार्य करने के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित, दस बल सदस्यों को भी आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा इन्हे अलग से सम्मानित किया गया । सिन्हा के द्वारा रेल्वे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं बल सदस्यो को अच्छे कार्य करने के लिए सराहना की गयी, साथ ही साथ आगे और अच्छे कार्य करने के लिए उत्साह वर्धन किया गया । इस अवसर पर भवानी शंकर नाथ / उप महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर, कुमार निशांत / उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर, ऋषि कुमार शुक्ला / वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब, बिलासपुर,पंकज चुघ / वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब,नागपुर, संजय कुमार गुप्ता / मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब, रायपुर सहित रेल सुरक्षा बल के रेल कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।