भाटापारा। शहर पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही चार पहिया वाहन की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त मामले में नगर निरीक्षक मंजू लता राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक वाणी स्थित पानी टंकी के पास ई वाहन क्रमांक सी जी एल के 2019 को पार्किंग कर घर में विश्राम कर रहा था कि सुबह नहीं खुलने पर जगह पार्टी स्थल पर पहुंचा तब ज्ञात हुआ कि उसकी वाहन को कोई चुरा कर ले गया है। इस पर प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई मामले में पुलिस ने पता साजी करते हुए प्रकाश जांगड़े निवासी ग्राम गोंडी टोपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब प्रकाश जांगड़े ने बताया कि मारो पुलिस चौकी थाना नादघाट निवासी शेखर टंडन एवं सूरज जांगड़े ने चोरी की घटना को अंजाम देने में आम भूमिका निभाई थी।।जिसका पुलिस उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। जानकारी में बताया गया कि मुख्य आरोपी प्रकाश जांगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है वहीं फरार दोनों आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है प्रकरण में पुलिस ने धारा 379 और 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक मंजू लता राठौर सहायक उपनिरीक्षक विजय केसरिया संजय सोनी युगल किशोर साहू युगल ध्रुव जितेंद्र निषाद उमेश वर्मा श्री चंद्र ध्रुव टिकेश्वर गायकवाड एवं दुर्गेश कुमार स्वर्णकार का विशेष योगदान रहा है।
चार पहिया वाहन की चोरी करने वाले आरोपी गिरफ़्तार
