रसायनिक खाद की किल्लत और विद्युत कटौती को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विद्युत मंडल के सामने दिया धरना

भाटापारा । क्षेत्र में हो रही रसायनिक खाद की किल्लत एवं विद्युत कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत मंडल के सामने एक दिवसीय धरना दिया।

बड़ी तादाद में पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला मंत्री महाबल बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की तरक्की के लिए कार्य करते हुए यूरिया में 27 00 तथा डीएपी में ₹2500 की सब्सिडी दे रही है ताकि किसानों को यूरिया ₹265 एवं डीएपी 1350 में उपलब्ध हो सके परंतु प्रदेश सरकार की बेरुखी के कारण किसान यूरिया एवं डीएपी के लिए दर-दर भटक रहे हैं ना तो उन्हें सोसायटी ओं में खाद उपलब्ध हो पा रहा है और प्राइवेट दुकानों में रसायनिक खादों को ऊंचे दामों में लेने को मजबूर हो रहे हैं। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपने अधिकारियों को सिर्फ केंद्र सरकार के अधिकारियों की चौकीदारी के लिए रखा हुआ है कि कहीं अनायास ही वे इनके भ्रष्ट अधिकारियों के यहां छापामारी करने के पूर्व ही उन्हें आगाह किया जा सके जिला पंचायत के प्रतिनिधि कमलेश देवांगन ने कहा कि इस सरकार ने सत्ता पाने के लिए 36 वादे किए थे लेकिन उसमें से एक भी वायदा पूरा करने में सफल नही हो पाई है महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीरा देवी साहू , किसान नेता व्यास यदु , प्यारे रजक ,बहोरिक यदु,
कार्यकर्ताओं को जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परस देवांगन ग्रामीण अध्यक्ष डब्ल्यू सिंह ठाकुर किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविंद पटेल, धनी साहू महामंत्री पवन वर्मा ने भी संबोधित किया।
धरना के पश्चात विद्युत विभाग में तहसीलदार को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी मंडल अध्यक्ष मनेदर सिंह सोनी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील य दु मालिकराम कोदवा योगेश अनंत गोपाल देवांगन राजा काम नानी मथुरा यदु संजय ठाकुर , सतीश सोनी रामचंद्र वर्मा, भरत डहरिया मोंटू ध्रुव , दशरथ आडील, रविआडील, बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।