भाटापारा।भाटापारा बिलासपुर सड़क मार्ग पर नगर से 6 किमी दूर सेमरियाघाट स्थित शिवनाथ नदी में एक स्कूली छात्र ने छलांग लगा दी।उक्त छात्र को पानी के तेज बहाव में बहते लोगो ने देखा और उसे पानी से निकालने में कामयाब नही हो पाए,बहरहाल उक्त बालक पानी मे बह गया,जिसकी स्थानीय गोताखोरों ग्रामीण थाने की पुलिस की टीम , एनडीआरएफ की टीम सघन खोजबीन अभियान में लगी हुई है।घटना स्थल पर ग्रामीण पुलिस मुस्तेद है।
उपरोक्त सबन्ध में जानकारी अनुसार ग्रामीण थाना पुलिस को शुक्रवार को, ग्राम पंचायत सिमरिया के सरपंच प्रमोद मोदी निषाद से सूचना प्राप्त हुआ कि इन्हें राहगीरों ने बताया की ग्राम सिमरिया नदी पुल से एक लड़का अपने मोटर साईकिल से उतर कर पुलिया से बहते नदी में छलांग लगा दिया है की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय नाविक एवं नगर सैनिक गोताखोर की सहायता से उक्त बालक का रेस्क्यू प्रारंभ किया गया है। पुलिस ने मौके पर मिली वाहन के आधार पर उसके परिजनों को खोज कर बताया कि बालक भाटापारा निवासी है और प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों के मुताबिक बालक 12वी कक्षा में गुरुकुल स्कूल में cbse माध्यम का छात्र है जिसका आज बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आया है। बताते हैं कि बालक 12वीं की परीक्षा में फेल हो गया है जिससे वह काफी निराश था। रिजल्ट आने के बाद से बालक घर से गायब हो गया।घटना दोपहर 1 बजे के आसपास की बताई जाती है,। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से भी काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। फिलहाल पानी मे बहे बालक की पतासाजी का कार्य जारी है।
