भाटापारा। अग्रवाल महिला मंडल एवं बालिका मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नगर के अग्रसेन भवन में दो दिवसीय एग्जीबिशन का लगाया गया है शुक्रवार को एग्जीबिशन का शुभारंभ श्रीमती सीमा शर्मा एवं श्रीमती मंजू लता चांडक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । मौके पर अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मोहिनी अग्रवाल सरिता अग्रवाल , शशि भूषणीया , मधु अग्रवाल पूजा अग्रवाल वंदना अग्रवाल ओसी अग्रवाल सहित महिला मंडल की अनेक सदस्य मौजूद थी। इसके अतिरिक्त मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल उपाध्यक्ष द्वय छगन लाल अग्रवाल ,संतोष अग्रवाल पत्रकार, बृज किशोर बबलू अग्रवाल, अग्रवाल समाज के वरिष्ठ जन कैलाश चंद्र अग्रवाल राधेश्याम अग्रवाल प्रेमचंद भूषणीया, निर्मल बंसल भागवत भूषणीया, अशोक अग्रवाल, मदन अग्रवाल आदि मौजूद थे इस अवसर पर मोहनी अग्रवाल ने बताया कि एग्जीबिशन में अच्छी-अच्छी सामानों की दुकानें लगाई गई हैं यहां पर कोई भी आकर खरीदी कर सकता है। एग्जीबिशन 2 दिन के लिए लगाया गया है शनिवार एग्जीबिशन का अंतिम दिन है।
अग्रवाल महिला मंडल और बालिका मंडल के संयुक्त तत्वाधान में अग्रसेन भवन में लगा दो दिवसीय एग्जीबिशन
