भाटापारा। जिला पंचायत के सीईओ गोपाल वर्मा ने आज विकास खंड भाटापारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुडेलिया के गौठान का निरीक्षण कर वहा संचालित गतिविधि का जायजा लिया। गोठान समिति के आधीन जय मां शीलता स्व सहायता समूह के द्वारा मसाला प्रोसेसिंग, महतारी स्व सहायता समूह द्वारा साबुन निर्माण, जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह द्वारा जेम्स एंड ज्वेलरी, एवं सब्जी बाड़ी, भगवती स्व सहायता समूह, द्वारा हल्दी की खेती, गोंडवाना स्व सहायता समूह के द्वारा जूता – चप्पल बनाने का कार्य किया जा रहा है सभी कार्यों की प्रसंसा ceo के द्वारा की गई। श्री वर्मा के द्वारा पैकेजिंग के करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव स्व सहायता समूह को दिए। स्व सहायता समूह के द्वारा नर्सरी तैयार करने हेतु सहमति दिए जाने पर के.वी.के. को महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत प्रकरण तैयार कर स्व सहायता समूह के नर्सरी को तैयार करने हेतु निर्देशित किए गए। इस दौरान ग्राम गुडेलिया के पंचायत भवन का भी अवलोकन कर प्रशंसा की गई की सभी पंचयतो के लिए इसे प्रेरणा बताया इसके बाद ग्राम में बने मरीन ड्राईव ,स्कूल अवम हमर क्लिनिक का जायज़ा लिया जिसकी तारीफ़ ceo के द्वारा की गई उक्त मौके पर जिला पंचायत के टीम ,जनपद पंचायत सीईओ चंद्र प्रकाश पात्रे सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण, गौठान समिति के अध्यक्ष एवम उप सरपंच संकेत अग्रवाल, सरपंच ग्राम पंचायत लोकेस ध्रुव व संतोष पंच मोरदवज रोज़गार सहायक साथ समूह की महिलायें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
