मोपका में फलदार तथा छायादार 1200 पौधों का वृक्षारोपण

भाटापारा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोपका में फलदार तथा छायादार 1200 पेड़ पौधों का वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सतीश अग्रवाल (सदस्य निगम मंडल छत्तीसगढ़ शासन ) थे। मौके पर उपस्थित लोगों को सतीश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष ही हमारी प्राणवायु है हम सब को मिलकर जब मौका मिले तब वृक्षारोपण करना चाहिए साथ ही यह संकल्प लेना चाहिए कि जो वृक्ष हम लगाएं हैं उसकी देखभाल अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्ष अति आवश्यक है वृक्षारोपण हर जगह होना चाहिए। इस मौके पर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमर मंडावी, भुवश सिंह ठाकुर ( जिला महासचिव कांग्रेस सेवादल, सरपंच श्रीमती कुमारी बाई टण्डन, सरपंच प्रतिनिधि मनोज टण्डन, सचिव शिवकुमार, मनीराम वर्मा पंच , हुसैन अली पंच, गुनाराम साहू पंच, लीलाराम वर्मा पंच , रमेश नावरंगे पंच, प्रभा देवी वर्मा पंच, हुमुक निषाद पंच, कौशलेंद्र साहू,यादवलाल धीवर,मोनू मानिकपुरी, बुधारू निषाद,टेकराम वर्मा, मोहित घृतलहरे,आशीष वर्मा, साहिल विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, हेमलाल निषाद, एंव अन्य ग्रामवासी वृक्ष रोपण कार्य में उपस्थित रहें।