द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति  निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी 

भाटापारा। देश के 15 वे राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के फव्वारा चौक पर आतिशबाजी करते हुए राहगीरों को मिठाई वितरण किया। इस दौरान बड़ी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जिसमें जिले के महामंत्री राकेश तिवारी भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरा देवी साहू, जिला मंत्री महाबल बघेल, मंडल अध्यक्ष मनेंद्र सिंह सोनी,परस देवांगन पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, महामंत्री योगेश अनंत विधायक प्रतिनिधी आशीष जयसवाल उपाध्यक्ष राजा काम्मानी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कुमलेश देवांगन महिला मोर्चा की महामंत्री चंद्रकला साय शालिनी चौरसिया मधु सोनी सुखमती साहू ऋतु यादव युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी सुनील यदु नगर अध्यक्ष आशीष टोडर महामंत्री अविनाश शर्मा संदीप वर्मा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष लखन साहू सुखदेव यदु अश्वनी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।