भाटापारा। शुक्रवार को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के भाटापारा आगमन पर नवनियुक्त कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वे यहां कृषि उपज मंडी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे इस अवसर पर उनके साथ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए आए सभी अतिथियों का स्वागत कृषि उपज मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात सुशील शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने आए किसान भाइयों व्यापारी भाइयों रेजा हमाल सहित सभी लोगों के प्रति सुशील शर्मा ने आभार व्यक्त किया है।
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का भाटापारा आगमन पर नवनियुक्त कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत
