दुर्ग। दुर्ग पाटन रोड पर कल रात करीब 9:15 बजे अरसनारा चौक पेट्रोल पंप के सामने हाईवे द्वारा मवेशियों को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया गया। पीछे आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे हाईवा के अंदर घुस गए । इस दुर्घटना में दोनों ही युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पाटन पुलिस के द्वारा आरोपी हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि प्रार्थी नोकेश कुमार चंदेल का भाई पृथ्वी राज चंदेल हथखोज भिलाई में काम करता है । कल दोपहर गांव देवादा पाटन आया था और रात करीब 09.00 बजे पडोसी अजय कुमार वर्मा जो पृथ्वीराज का दोस्त है। पृथ्वी एवं अजय मोटर सायकल क्रं CG04DD3963 से पाटन घुमने घर से निकला था। करीब 9.15 बजे नोकेश के परिचित कोमल साहू ने फोन करके बताया कि अरसनारा चौक के पास पेट्रोल पंप के सामने हाईवा क्रं CG07AZ7911 का चालक कट मारकर ब्रेक मारा । जिससे पृथ्वीराज और उनका दोस्त अजय कुमार गंभीर रूप से घायल है। इस सूचना पर नोकेश अपने दोस्त भारत साहू, शुभम वर्मा, धीरज यादव के साथ अरसनारा चौक गया वहां पर थाना पाटन का पेट्रोलिंग और 112 डायल और गांव के कोमल साहू ,अनिल निर्मलकर और कई लोग खडे थे । छोटा भाई पृथ्वीराज चंदेल और पडोसी अजय कुमार वर्मा के सिर ,नाक ,मुंह, से खून निकल रहा था और दोनों का सिर बुरी तरह फट गया था । भाई और अजय की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी और हाईवा ट्रक क्रं CG07AZ7911 का चालक भी वही पर खडा था। पृथ्वीराज और अजय कुमार वर्मा के क्षत विक्षत शव को सीएचसी पाटन के मरचुरी में रखवाये । पाटन पुलिस के द्वारा इस घटना के दोषी हाईवे चालक को तत्काल गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर लिया गया आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ पाटन पुलिस के द्वारा धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
