मंत्री रविंद्र चौबे सतीश अग्रवाल के निवास गये

भाटापारा। कृषि उपज मंडी के कार्यक्रम के पश्चात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल के निवास गए जहां पर सतीश अग्रवाल ने कृषि मंत्री का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे काफी समय तक सतीश अग्रवाल के निवास पर रहे और सतीश अग्रवाल से राजनैतिक विषय पर भी चर्चा की साथ ही परिवारिक विषयों पर भी उन्होंने बातचीत की और जानकारी ली।

यहां पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर आदि भी मौजूद थे। इस दौरान सतीश अग्रवाल के निवास में काफी बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
फ़ोटो 3