लूट के आरोपियों की पहचान बताने वाले को पुलिस देगी 10 हजार का इनाम,सराफा कारोबारी से 4 जुलाई की शाम हुई थी सोना चांदी सहित नकदी की लूट

 

भाटापारा। भाटापारा नांदघाट मार्ग पर स्थित रोहरा हाई स्कूल के समीप 4 जुलाई की शाम हुई लूट के आरोपियो की पहचान बताने वाले को पुलिस ने उसका नाम गुप्त रखते हुए 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।विदित हो कि शहर के एक सराफा कारोबारी से सोने चांदी के आभूषण व नकदी 2 लाख सहित 28 लाख से ज्यादा की लूट मोटर सायकिल अपाचे में आये 3 सवारो ने पिस्टल की नोक पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे

उपरोक्त संबंध में मिली जानकारी अनुसार घटना सोमवार 4 जुलाई रात तकरीबन 7 बजे के आसपास की बताई जाती है। बताया जाता कि स्थानीय भाटापारा निवासी सराफा कारोबारी यमन सोनी ग्राम रोहरा में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से सोना चांदी के आभूषण का कारोबार करता है।वो रोज की तरह सोमवार की शाम अपनी दुकान बंद कर अपनी बहन के साथ रोहरा से एक्टिवा में निकले ही थे कि रोहरा मोड़ हाई स्कूल के पास एक सफेद कलर की अपाचे जिसमे नीचे का नम्बर 3888 में सवार तीन लोगों ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी बाइक लगा कर कट्टा दिखते हुए सोने चांदी के आभूषणों कि पेटी और नकदी से भरे उनके झोले को लूट कर ले गए। ग्रामीण पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।सराफा व्यापारी के मुताबिक उनके झोले में 2 लाख 12 हजार रुपये नकद सहित23 किलो 400 ग्राम के आसपास चांदी के जेवर,जिसमे पायल,बिछिया,करधन,लाकेट,फुल्ली,बाजूबन्द,तीन पत्तियां आदि व लगभग ढाई सौ ग्राम सोना को लूट कर फरार हो गए। नकदी सहित लुटे गए सोने चांदी के आभूषणों की कुल बाजार कीमत 28 लाख 39 हजार बताई जाती है ।ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में धारा 392,398,,34 के तहत अपराध पंजीबद्व कर लगातार खोज बिन कर रही है।वही अब इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने इस लूट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देने वालो को 10 हजार नकद इनाम देने की घोषणा की है।