*साथी को लेकर बेटी के गांव, धान बीज लेने गया था मृतक
*आरोपी के घर के पास मोटरसाइकिल बंद हो जाने से गाली गलौज कर किया था मारपीट
*वापस घर लौटते समय मृतक के मोटरसाइकिल का पीछा कर हत्या करने के नियत से चलती मोटर साइकिल को मार कर गिरा दिए
*घटना में गंभीर रूप से घायल का उपचार दौरान डी के एस अस्पताल रायपुर में दूसरे दिन हो गई मृत्यु
*घटना से संबंधित महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य को किया गया जप्त
भाटापारा। थाना प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा मृतक छेद कुमार नवरंग पिता मायाराम नवरंग उम्र 57 वर्ष ग्राम , डिग्गी थाना भाटापारा ग्रामीण के हत्या के दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए ग्रामीण थाने के प्रभारी रोशन राजपूत ने बताया कि प्रार्थी झंगलु महिलांग पिता फिरन महिलांग उम्र 29 वर्ष ग्राम डिग्गी थाना भाटापारा ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.06.2022 को , सुबह छेद कुमार महिलांग, के साथ मोटरसाइकिल में उसकी बेटी के यहां ग्राम चमारी धान बीज लेने के लिए गए थे गांव पहुंचने पर अर्जुन घृतलहरें के घर के पास मोटरसाइकिल बंद होने पर अर्जुन ने गाली गलौज कर यहां गाड़ी क्यों रुके हो कहकर कालर को पकड़ लिया तथा वापस अपने गांव लौट के समय अर्जुन घृतलहरें अपने मोटरसाइकिल में भगत दिवाकर को बिठाकर हम लोगों का पीछा कर फरहदा मेन रोड के पास ओवर टेक कर दोनों ने हत्या करने की नियत से चलते मोटरसाइकिल को लात से मारकर गिरा दिया जिससे मोटरसाइकिल सहित मैं और छेद कुमार रोड किनारे गिर गए जिससे छेद कुमार को गंभीर चोटें आई है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 369/ 22 धारा 294,506,323,427,34 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में आरोपियों के कृत्य से घटना में गंभीर रूप से घायल छेद कुमार नवरंग का उपचार दौरान अस्पताल रायपुर में दिनांक 01.07.2022 को मृत्यु हो गई मर्ग की डायरी अपराध में संलग्न कर भादवि की धारा 302 जोड़ी जाकर अभियुक्त अर्जुन घृतलहरें, एवं भगत दिवाकर ग्राम चमारी का पता तलाश कर पकड़ा गया जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य को जप्त कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत प्रधान आरक्षक नवीन कुर्रे , संजय सोनी, नरेंद्र निषाद आरक्षक द्वारका साहू, गौरी शंकर कश्यप, प्रमोद मांजरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
