भूपेश सरकार का असली चेहरा सामने आ गया: शिवरतन

 

भाटापारा। 15 वर्षों से सत्ता से बाहर रही प्रदेश कांग्रेश की भूपेश सरकार ने राज्य की सत्ता पाने के लिए सभी वर्गों को सब्जबाग दिखाए और सत्ता पाते ही इस सरकार का असली चेहरा सामने आने लग गया। उक्त बातें भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक शिवरतन शर्मा ने पत्रकारों के समक्ष कही
शर्मा ने कहा कि हमारे देश के युवा जो कि देश के कल के भविष्य हैं इस सरकार ने उनको भी नहीं बख्शा इस सरकार ने अपने 26 बिंदुओं के चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी और जिन्हें रोजगार नहीं दे पाएंगे उन्हें वह ₹25सौ मासिक भत्ते की देने की बात कही थी और मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जगह-जगह फ्लेक्स लगवा कर 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात करते हैं तथा बिलासपुर की सभा में इन्होंने 23000 युवाओं को रोजगार देने की बात कही और जबमैंने तथा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न पर 21000युवाओं को रोजगार देने की बात करने लगे।
मुख्यमंत्री जगह-जगह कहते हैं कि देश में सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में दशमलव 6% हैजबकि रायपुर जिले में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 59820 है जिनमें 38000 पुरुष तथा लगभग 22000 महिलायुवा बेरोजगारी की हालत में है
शर्मा ने कहा कि साडे 3 साल के शासनकाल में प्रदेश के युवा रोजगार के लिए सड़कों पर घूम रहे हैं जबकि हमारे 15 साल के शासन काल में हमने 170000 शिक्षा विभाग में युवाओं के भर्ती की तथा 80000 युवाओं को पुलिस में नौकरी दी
और मुख्यमंत्री युवाओं को रोजगार देने के बजाय कहते हैं कि गौठान से 35000 चरवाहा कमा रहा है अब आप ही लोग बताइए कि कौन से गौठान से कौन सा चरवाहा ₹35000 महीना कमा रहा है।
इस सरकार ने तो झूठ के मामले में हिटलर के मीडिया प्रभारी ग्लोबल को भी पीछे छोड़ दिया है द्वितीय विश्वयुद्ध में हिटलर का मीडिया प्रभारी ग्लोबलहिटलर की बातों को इस तरह प्रस्तुत करता था कि उसके झूठ को भी लोग सच मानने लग गए थे । शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए 9 अगस्त को क्रांति दिवस के दिन एक लाख युवा इस सरकार का घेराव करेंगे
इसके अतिरिक्त हमारे युवा इनकी न नाकामियों को लेकर पूरे प्रदेश में जगह-जगह पोस्टर फ्लेक्स एवं वॉल पेंटिंग के द्वारा इनके झूठ को उजागर करेंगे तथा शक्ति केंद्रों में हाट बाजारों में भी नुक्कड़ सभाएं लेकर हम अपनी बातें रखेंगे पत्रकार वार्ता में राकेश तिवारी महाबल बघेल मनेद्र सिंह सोनी सुनील यदु योगेश अनंत आशीष टोडर आदि कार्यकर्ता भी थे।