भाटापारा। 300 पेटी टाइल्स चोरी कर ले जाने वाले चार आरोपियों को भाटापारा शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया शहर थाना प्रभारी मंजू लता राठौर के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई है मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लादू राम पिता बक्सा राम जाट उम्र 45 साल निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 01 जिला बलौदा बाजार साई कालोनी का भाटापारा तरेगा रोड मे टाईलस दुकान है जिसका गोडाऊन सिटी सेन्टर माल के बेसमेटं भाटापारा मे है जिसमे 30.06.2022 को अपनी टाईलस दुकान गया तो अपने टाईलस के स्टाक मे कुछ गढबढी लगी तो अपने गोडाऊन का CCTV कैमरा का फुटेज देखा तो दिनांक 29.06.2022 को सुबह 8.15 बजे गोडाऊन मे एक सफेद गाडी टाईलस भरते हुए तीन आदमी दिखे उसमे गाडी नम्बर भी दिखे जिसका नम्बर CG04T9963 है फिर गौर से देखा तो एक आदमी पहचान का है जिसे मै पहचानता हूं उसका नाम व्यासनारायण वर्मा पिता श्री श्याम लाल वर्मा नेहरू वार्ड भाटापारा जिला बलौदा बाजार का है इसी गाडी मे 4-5 बार टाईलस लोड कर ले जाते हुए यही लोग CCTV कैमरा के फुटेज मे दिखे गोडाउन का टाईलस का मिलान करने पर गोडाउन मे रखे करीबन 300 पेटी टाईलस नही है टाईलस का किमती लगभग 85000 हजार रूपये है कि उक्त वाहन मे व्यासनारायण वर्मा निवासी नेहरू वार्ड भाटापारा के साथ दो व्यक्ति आकर टाईलस गोडाउन से उक्त वाहन मे भरकर लगभग 300 पेटी टाईलस चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण के आरोपी ब्यास नारायण वर्मा पिता श्याम लाल वर्मा को हिरासत में लेकर मेमोरण्डम के आधार पर आरोपी सरजू प्रसाद बंजारे पिता चैतराम बंजारे , रोशन साहू उर्फ देवशंकर साहू पिता विश्राम साहू , सोनचंद बंजारे उर्फ सोनू पिता सदाराम बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया । कार्यवाही में सउनि सुरेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक मोहन सोनवानी आरक्षक टिेकेश्वर गायकवाड , श्रीचंद ध्रुव का विशेष योगदान रहा।
300 पेटी टाईलस चोरी कर ले जाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
