भाटापारा में अग्निपथ योजना का विरोध, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

 

भाटापारा। युवक कांग्रेस के द्वारा केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया और मांग की गई कि अग्निपथ को वापस लिया जाए। इस हेतु एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम भाटापारा को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि अग्निवीरों को केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल ( CAPF ) में वरीयता दिये जाने की घोषणा की गई है । नियमों के अनुसार सिर्फ 10 फीसदी पूर्व सैनिकों को ही दोबारा से भर्ती करने का प्रावधान है । अगर अग्निवीर इस कैटेगरी के तहत भर्ती किये जाते हैं तो उन्हें एक बार फिर से ट्रेनिंग करनी होगी क्योंकि ( CAPF ) की जरूरत अलग होती है BSF , ITBP , SSB और CISF का काम बॉर्डर पर पेट्रोलिंग करना , ड्रग्स पकड़ना , चुनाव और दंगों के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखना VVIP की सिक्यूरिटी , मेट्रो और एयरपोर्ट में यात्रियों पर नजर रखने का काम होता है , जबकि सेना का एक भी काम ऐसा नहीं होता जो इस प्रोफाइल से मेल खा सके।

अगर अग्निवीरों को सामान उम्मीदवारों के रूप में फिर से पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है तो 4 साल की ट्रेनिंग और सेवा का क्या मतलब है ? साथ ही वर्तमान में भूतपूर्व सैनिक कोटा पहले से ही है । क्या इन उम्मीदवारों को एक ही कोटे में शामिल किया जाएगा या एक अलग आयक जावक कोटा बनाया जाएगा ।

सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता देना कागजों में अच्छा लगता है । व्यवहारिकता में दूसरे सरकारी विभाग इस प्राथमिकता को अपने भर्ती सिस्टम में घुसपैठ मानेंगें , बाद में अग्निवीरों को प्रमोशन और सीनियरिटी में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।

38 साल की उम्र में रिटायर्ड सैनिक के अनुभव को देखते हुए बहुसंख्यक अग्निवरों का CAPF में शामिल होना मुश्किल लगता है । रिटायर्ड जवान या तो प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड का काम कर रहा है या फिर पूरी तरह से पेंशन और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली सुविधाओं पर निर्भर है । समाज में उनके लिए कोई सम्मानजनक रोजगार की व्यवस्था ही नहीं है । 21 से 25 साल के अग्निवीरों को तो पेंशन और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिलेगी ।

21 से 25 वर्ष की उम्र में रिटायर हुआ अग्निवीर लंबे समय तक बेरोजगार रहता है तो उसके अपराध सिडिकेट कट्टर पंथी , राजनीतिक संगठनों और विदेशी खुफिया एजेंसीयों के चंगुल में फंसने की संभावना बढ़ सकती है । अग्निवीर सैन्य इकाइयों , ठिकानों और रक्षा प्रतिष्ठानों के ले आऊट के बारे में बहुत अधिक जानते होंगें , क्योंकि उन्होंने इनमें काम कर रखा होगा । हर साल 40 हजार अग्निवीर रिटायर्ड होंगे और हर साल ये संख्या बढ़ती जायेगी ।

भाटापारा युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पटपर यात्री प्रतीक्षालय से समय 5 बजे एस.डी.एम. आफिस में शांति पूर्वक पदयात्रा अग्नि पथ के विरोध में महेन्द्र सेन भाटापारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के नेतृत्व में निकला गया जिसमें मुख्य रूप से नरेन्द्र ब्रम्हरकर पूर्व उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस भाटापारा,लोकेश मंगलानी जिला संयोजक युवा कांग्रेस भाटापारा, रितेश सोनवानी, गणेश्वर साहू,लक्की देवांगन, कुनाल साहू,दानेश साहू,संजय वर्मा,नंदू वर्मा, तीर्थंकर वर्मा,मयंक साहू यह सभी भाटापारा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।