*अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौपा गया
भाटापारा। शादी एवं प्रेम का झांसा देकर भगा ले जाकर नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को ग्रामीण थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है और बालिका को सब कुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र निपानिया प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक नीरज दुबे द्वारा यह कार्रवाई की गई है। जानकारी देते हुए ग्रामीण थाने के प्रभारी रोशन राजपूत ने बताया कि दिनांक 18.06.2021 को प्रार्थी, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की , को आरोपी राजेश यादव ग्राम कोदवा थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा दिनांक 14.06.2022 के रात्रि 11:00 बजे प्रेम जाल में फंसा कर भगा कर अन्यत्र कहीं ले गया है की रिपोर्ट पर धारा 363,366 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण के गंभीरता के मद्देनजर थाना स्तर पर तत्काल टीम गठित कर अपहृत बालिका एवं आरोपी का जमीनी स्तर पर पता तलाश कर निपनिया रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया पीड़िता ने पूछताछ में आरोपी को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर छेड़छाड़ करना बताने पर मामले सदर में धारा 354भा द वि एवं पोक्सो एक्ट 08 जोड़ी जाकर अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
