शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का 24 जून को भाटापारा आगमन, 26 जून को मनाया जाएगा प्राकट्य महोत्सव

 

भाटापारा।सनातन धर्म और संस्कृति के रक्षक जगद्गुरु पूरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का आगमन भाटापारा में 24 जून को होने जा रहा है और 26 जून को उनका प्राकट्य महोत्सव राष्ट्रोकर्ष दिवस के रूप में बहुत ही विशाल स्वरूप में मनाया जाने वाला है,जिसमे क्षेत्र के साथ साथ देश विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने वाले है।आगामी 24 से 28 जून 2022 तक चलने वाले जगद्गुरु शंकराचार्य (पूरी पीठ)का प्राकट्य उत्सव (राष्ट्रोत्कर्ष महोत्सव) के रूप में (भाटापारा-छत्तीशगढ़) में मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों को अंतिम मूर्त रूप देने हेतु रविवार भाटापारा शहर के तमाम धार्मिक,व्यापारिक,सामाजिक,राजनीतिक लोग राम सप्ताह मंडप में एकत्रित हुवे, आयोजन से संबंधित चर्चा हुई एवं सभी ने आयोजन को भव्य रूप से मनाने का आवाहन किया।
दिनांक 26 जून को सुबह 9 से 11 बजे रुद्राभिषेक तथा प्राकट्य महोत्सव 11 से 1 तक गुरुकुल स्कूल तरेंगा रोड में मनाया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी के साथ शहर के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।