भाटापारा शहर क्षेत्र के 5 अवैध चखना सेंटर के 5 संचालक गिरफ्तार

भाटापारा। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों एवं शराबियों को सुविधा उपलब्ध करवाने वाले ढाबा संचालकों के विरुद्ध शहर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है शहर थाने के द्वारा 5 अवैध चखना सेंटर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 5 संचालकों को गिरफ्तार किया गया है मामले में जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक मंजू लता राठौर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के विशेष निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। मंजू लता राठौड़ ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि थाना भाटापारा शहर स्थित शासकीय शराब भट्टी के पास लगे चखना सेंटर के संचालकों द्वारा अवैध रूप से लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते मिलने पर 05 चखना सेंटर के , संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया। बल्लू रात्रे पिता किशुन रात्रे ,जयकरण साहू पिता फागुराम साहू , संजू बंजारे पिता शाखा बंजारे, संतोष सिंह सरिया पिता दिलीप सिंह सरिया ,
मोहम्मद मंसूर पित मोहम्मद इदरिश के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई के बाद चखना सेंटर के आसपास सन्नाटा पसर गया है।