प्रकाश पर्व के उपलक्ष में  40 दिन का सुखमनी साहब जी के पाठ की सेवा की गई

भाटापारा। अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा 40 दिन का सुखमनी साहब जी का पाठ की सेवा की गई । ये सेवा खालसा स्त्री सत्संग भाटापारा के द्वारा की गई, और ये सेवा खालसा स्त्री सत्संग के द्वारा विगत 25 वर्षों से की जा रही है।
समाज के द्वारा श्रीमती सुरेंद्र कोर सलूजा और श्रीमती हरजीत कौर गुंबर को सौरोपा देकर सामान किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की सभी प्रमुख महिलाएं उपस्थित थी और सभी ने दोनों को बधाई प्रेषित की । गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से सिंह सभा के अध्यक्ष बलवंत सिंह सलूजा, राजा गुंबर, भगवान गुंबर, नरेंद्र सिंह बल्ली, अमरजीत सिंह सलूजा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।