भाटापारा। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में सर्वधर्म रक्तदाता समूह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और समूह के टीशर्ट विमोचन करने के पश्चात सभी रक्तदाताओं को टीशर्ट वितरण कर सम्मान किया गया ।मंच में अतिथि के रूप में डॉ. विकास आडिल, डॉ. अमित विजय घटगे, डॉ.. किशन आडिल, अमरजीत सिंह सलूजा व संतोष श्रीवास उपस्थित थे ।कार्यक्रम संचालन परिचय मिश्रा द्वारा किया गया। समूह के संरक्षक विवेक ठाकुर ने बताया की प्रदेश व जिला के पदाधिकारियों का मोमेंटो व जितने भी रक्तदाता थे उनको टीशर्ट वितरण कर सम्मान किया गया। इसके उपरांत डॉ. विकास आडिल द्वारा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा रक्तदान का लाभ बताया गया। इस कार्यक्रम में समूह के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुर्रे, कुमेश साहू, भूपेंद्र साहू, साहिल कुर्रे, कुणाल वर्मा, ज्ञानेश्वर रजक, रोशन बंजारे, अमित, वाल्मीकि, दीपक कन्नौजे, हिमांशु वर्मा, डी के वर्मा कृष्णकांत कुर्रे कमल गुफ्ता, नरेश इक्का, गजेंद्र ध्रुव व संजू वर्मा उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आनंद कुर्रे, विवेक ठाकुर, शुभम जैन का विशेष योगदान रहा।
सर्वधर्म रक्तदाता समूह भाटापारा द्वारा मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस, समूह के टीशर्ट का किया गया विमोचन
