भाटापारा। बुधवार को अचानक तेज बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया इस वर्ष की यह पहली बारिश रही। 7:00 बजे से शुरू हुई बारिश लगातार 9:00 बजे तक जारी रही। इस समाचार के लिखे जाने तक बारिश हो रही थी और लाइट गुल थी। झमाझम हुई बारिश के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार पड़ रही तेज गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। लोग पानी बरसने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पहली बारिश में ही नगरपालिका की पोल खुल कर रह गई है। अनेक स्थानों से सड़क का और नालियों का पानी घर में घुसने की खबरें सामने आई है। जिसका मुख्य कारण बताया जा रहा है कि नालियों की बरसात पूर्व सफाई ना होना है। जबकि हर समय बरसात के पूर्व नाली एवं नालों की सफाई की जाती रही है, किंतु एक बार ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। फलस्वरुप बुधवार को हुई बारिश ने नगरपालिका की पोल खोल कर रख दी है। लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है।
