यात्रीगण कृपया ध्यान दें:  मनमाने तरीके से चल रही है ट्रेनें, मार्जिन समय लेकर ही यात्री करें यात्रा क्योंकि रेलवे नहीं देता समय पर पहुंचाने की गारंटी

 

भाटापारा । यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोयले से लदी गाड़ियों को मिल रही है पहली प्राथमिकता के चलते इन दिनो ट्रेनों की लेटलतीफी बेहद आम हो गई है मनमाने तरीके से ट्रेनें चल रही है लेट ,,जहां-तहां यात्री ट्रेनों को रोक दिया जाता है महज 50 मिनट के सफर को भी 1:30 से 2 घंटे में तय किया जा रहा है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है और समय पर यात्री अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पा रहे हैं। निर्धारित समय से कहीं अधिक समय सवारी ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ले रही है इसलिए यात्रियों को मार्जिन समय लेकर ही इस समय ट्रेनों में यात्रा करनी चाहिए। क्योंकि रेलवे नहीं देता है आपको समय पर पहुंचाने की गारंटी। फल स्वरूप आप नियत समय पर अपने गंतव्य तक जरूरी नहीं है कि पहुंच जाएं। बता दें कि कोयले की गाड़ियों के चलते इन दिनों लगभग सभी ट्रेनें लेट चल रही है चाहे मेल एक्सप्रेस हो अथवा लोकल ट्रेन सभी विलंब से चल रही है कहने को तो यात्रियों को सुविधा देना रेलवे का पहला काम है परंतु इस समय यह केवल मुहावरा साबित हो रहा है। रोजाना लगभग सभी ट्रेनें लेट चल रही है। तीन लाइन होने के बावजूद यात्री ट्रेनों को रुला रुला कर चलाना इस समय यात्रियों को भारी पड़ रहा है रोजाना काम पर जाने वाले हैं और आने वाले लोगों को भी ट्रेनों के लेट होने से काफी परेशानियां हो रही है।

अनेक ट्रेन कैंसिल भी है

बहुत सी ट्रेनें इन दिनों कैंसिल भी है जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और जो गाड़ियां चल रही है वह मनमाने तरीके से लेट चल रही है जहाँ तहाँ गाड़ियों को खड़ा कर दिया जाता है । उबलती गर्मी में यात्रीगण भारी परेशान हैं उनके सामने आने को समस्याएं खड़ी रहती है पीने के पानी की समस्या को लेकर भी यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एक्सप्रेस तो एक्सप्रेस लोकल ट्रेन भी लेट चल रही है

ट्रेनों का इतना बुरा हाल शायद पहले कभी यात्रियों ने देखा नहीं होगा पिछले दो-तीन माह से हर माह ट्रेनें काफी बड़ी संख्या में कैंसिल चल रही है इसके अतिरिक्त जो ट्रेनें चल रही है उनमें से अधिकांश मेल एक्सप्रेस की लगभग सभी गाड़ियां लेट लतीफ चल रही है जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को परेशानी हो रही है ,इसके साथ ही मेल एक्सप्रेस के अतिरिक्त लोकल ट्रेनें भी जो चल रही है वह लेट चल रही है फल स्वरुप छोटे-छोटे स्टेशन के यात्रियों को पीने के पानी से लेकर अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है गाड़ियों के कम संख्या में चलने के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ भी चल रही है। इस समय रेल व्यवस्था तार-तार हो चुकी है ऐसा यात्रियों का कहना है।

जनशताब्दी भी चल रही है लेट
रायगढ़ से गोंदिया और गोंदिया से रायगढ़ के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी इन दिनों काफी लेट चल रही है अमूमन यह गाड़ी 2 घंटे से भी अधिक लेट चलती है रायगढ़ से गोंदिया के बीच और गोंदिया से रायगढ़ के बीच यह ट्रेन चलती है यात्री इस उम्मीद से स्टेशन जाते हैं कि गाड़ी राइट टाइम चलती मिलेगी परंतु इसकी लेटलतीफी से यात्रीगण भारी परेशान है कहने को यह गाड़ी सुपरफास्ट के नाम से चलती है परंतु इतनी कम दूरी पर भी इतनी लेट चलना समझ से परे है।