प्रेम व शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

भाटापारा। नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर जगह जगह घुमाने ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को शहर पुलिस के ए एस आई विजय सिंह केशरिया ने काफी मसक्कत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वही अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
उपरोक्त सम्वन्ध में शहर थाना प्रभारी मंजूलता राठौर ने बताया कि लगभग 4 माह पूर्व 31 जनवरी को प्रार्थिया ने अपनी नाबालिग लड़की के बिना बताए घर से गायब होने की सूचना दी थी। जिस पर गुम इंसान दर्ज कर विवेचना पश्चात व किसी के द्वारा भगा कर ले जाने की संभावना पर धारा 363 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना में सहायक उप निरीक्षक व्ही एस केशरिया को जांच के दौरान संदिग्ध शुभम उर्फ लकी भोई नया गंज वार्ड निवासी की संलिप्तता की जानकारी हुई ।जांच अधिकारी केशरिया ने इस मामले में अपने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए लगातार उसके संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन बार बार संदिग्ध शुभम अपना ठिकाना बदलता रहा। इस बीच जांच अधिकारी एएसआई विजय सिंह केशरिया ने मुखबीर बैठा दिया और फिर मुखबीर की पुख्ता सूचना मिलने पर वरिस्ठ अधिकारीयो को अवगत कराते हुए एस पी दीपक कुमार झा के निर्देश में एएसपी पीताम्बर सिंह पटेल के निर्देशन में एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में 10 जून शुक्रवार को पता तलाश हेतु टीम गठित कर पतासाजी गिरफ्तारी हेतु श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित एक मकान में दबिश देकर संदिग्ध शुभम उर्फ लकी भोई के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर पीड़िता ने आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ भगाकर तरेंगा रायपुर हथनी पारा स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध स्थापित करना बताने पर मामले सदर में धारा 366 (क)376 भा द वि एवं पोक्सो एक्ट 04 ,06 जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वही अपहृता को उसके परिजनों को सौप दिया गया।
उक्त कार्यवाही में सह्ययक उप निरीक्षक विजय सिंह केशरिया प्रधान आरक्षक संजय सोनी आरक्षक तिलक महिलांगे महिला आरक्षक टिकेश्वरी धुव सहित साइबर सेल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।