भाटापारा। जमीन विवाद को लेकर ग्राम सिंगारपुर में शुक्रवार की शाम एक भतीजे ने अपने चाचा के ऊपर डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना का कारण आपसी परिवारक विवाद बताया जाता है।
उपरोक्त संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती टिकेश्वर साहू पति तखत राम साहू उम्र 22 वर्ष ग्राम सिंगारपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 10.06.2022 को शाम 6:30 बजे इसका ससुर तोरन लाल साहू 46 वर्ष गांव के छन्नू सतनामी के साथ घर के बाहर बैठा था तभी राजू साहू डंडा से लैस होकर जमीन विवाद व पुरानी रंजिश पर से ताबड़तोल हमला कर दिया जिस पर तोरन साहू को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी राजू साहू पिता जीवन साहू को पकड़ा गया जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बबूल का डंडा एवं अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत प्रधान आरक्षक राजेश सेन, नवीन कुर्रे , घनश्याम वर्मा , आरक्षक द्वारका साहू, गौरी शंकर कश्यप, प्रमोद मांजरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चाचा की हत्या करने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार
