भाटापारा। लोकोत्सव 2022 के प्रथम दिवस दोपहर 3:00 बजे साहित्यिक गोष्ठी का कार्यक्रम सुभाष बाजार स्थित छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ के पेंशनर भवन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बलदेव भारती वरिष्ठ साहित्यकार ,कार्यक्रम अध्यक्ष जीडी मानिकपुरी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विशेष अतिथि सुकृत साहू वरिष्ठ अधिवक्ता रहे। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। अतिथि स्वागत पश्चात मंच के संरक्षक नरेंद्र शर्मा पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष रमेश यदु ने छत्तीसगढ़ी लोककला मंच भाटापारा के 31 साल तक के सफर का विस्तार से उल्लेख कर बताया कि बीते 2 वर्षों कोरोना काल को छोड़कर यह महोत्सव अनवरत रूप से जारी है । अंचल के नामी-गिरामी साहित्यकारों की उपस्थिति में बलदेव भारती, नरेंद्र वर्मा, कन्हैया साहू अमित ,इंद्राणी साहू ,कन्हैया श्रीवास, वंदना गोपाल शैली, चंद्र किरणशर्मा,,्निवेदिता,वर्मा आसाराम अनंत, गिरधारी लाल वर्मा, अजय साहू अमृतांशु ,जगदीश साहू आदि ने मुक्तक हास्य व्यंग गीत ग़ज़ल हाइकु के माध्यम से रसिक श्रोताओं को खूब गुदगुदाया । कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव रघुनाथ प्रसाद पटेल एवं अजय साहू ने किया इस अवसर पर कन्हैया साहू अमित एवं नरेंद्र वर्मा का उनके काव्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों का संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉक्टर जितेंद्र आडिल की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी गायत्री आडि ल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसी दिन रात्रि में 9:00 बजे लोकोत्सव मैदान में लोकमंचो की रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक पारंपरिक पंडवानी गायन में गणपत साहू ने द्रौपदी स्वयंवर का वर्णन किया । रंग सिंगार संदीप यदु की युवा टीम ने बारहमासी की प्रस्तुति देकर अपनी अमिट छाप छोड़ी । वहीं लोक गायिका रजनी रजक ने तुलसी चौरा लोक कला मंच के माध्यम से रसिक प्रेमी दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर किया । बाल कलाकार रजनी रजक के पोते ने भजन एवं गीत के माध्यम से अपनी अमिट छाप छोड़ी। अंत में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक नाच पार्टी पूजा के फूल सगरू राम चक्रधारी ने अपने कलाकारों के माध्यम से प्रातः 7:00 बजे तक दर्शकों को बांधे रखा । कार्यक्रम का संचालन रघुनाथ प्रसाद पटेल एवं रजनी रजक ने किया ।इस अवसर पर मंच के संरक्षक नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष रमेश यदु ,गणेश राम सेन, सलीम खान, सुकृत साहू ,बलदेव भारती, जीडी मानिकपुरी, महेश उपाध्याय, अजय साहू, टेकराम सेन, धनंजय तिवारी, सुशील शर्मा ,गायत्री आडिल, वीणा साहू ,सूर्यकांति योगी, कुमारी साहू ,शतरूपा ,कल्याणी साहू, आदि के द्वारा सभी कलामंचो को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
