केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण, भाजपा देशभर में चला रही सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के जरिए संपर्क से समर्थन अभियान 

 

भाटापारा। केन्द्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम के द्वारा संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाटापारा विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भाटापारा शहर व ग्रामीण मंडल के द्वारा संयुक्त रुप से सफाई कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधायक के द्वारा नगर के सफाई कर्मियों को पुष्प गुच्छ पहना कर नारियल व गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि- केंद्र में मोदी जी के सरकार को 8 वर्ष पुरा हो गया है , 15 अगस्त 2014 को लालकिले से स्वयं झाडु लगाकर मोदी जी ने स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया था जो आज पूरे देश का अभियान बन चुका है। इस स्वच्छता अभियान के तहत देश के हर गांव व शहर के प्रत्येक गरीब जनता के लिए शौचालय का निर्माण कराकर स्वच्छ भारत मिशन की नींव रखी। 8 वर्ष के कार्यकाल में मोदी जी ने देश हित व जन कल्याण के लिए जो बडे बडे निर्णय लिए वैसा निर्णय आज तक और किसी ने नही लिया था। असंभव से लगने वाले कार्यों को भी मोदी जी ने बडी सहजता और सरलता से सम्पन्न कर ना सिर्फ देश को मजबूती प्रदान की है बल्कि देश के गांव गरीब किसान के कल्याण के लिए भी बहुत सी योजनाए बना कर सीधे हितग्राहियों को लाभ दे रहे हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला मंत्री महाबल बघेल , सुरेश यदु व परस देवांगन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनेन्दर सिंह गुम्बर ने किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश तिवारी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील यदु, आशीष जायसवाल, आशीष टोडर , महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरा साहु, लखन साहु, दिनेश वर्मा, लुकु साहु, मुकेश साहु , अजीत निषाद , रवि आडिल , पवन वर्मा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।