जगतगुरु शंकराचार्य का 24 जून को भाटापारा में होगा आगमन,  26 जून को मनाया जाएगा प्राकट्य महोत्सव

 

भाटापारा। माता अन्नपूर्णा की कृपा से सनातन धर्म और संस्कृति के रक्षक जगतगुरु शंकराचार्य भगवान का आगमन भाटापारा में पुनः 24 जून को होने जा रहा है और 26 जून को उनका प्राकट्य महोत्सव राष्ट्रोकर्ष दिवस के रूप में बहुत ही विशाल स्वरूप में मनाया जाने वाला है।जिसमे क्षेत्र के साथ साथ देश विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने वाले है। इसी विषय मे तैयारियों को एक व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए पीठ परिसद ,आदित्यवाहनी ,आनंद वाहनी ,शहर के प्रमुख धार्मिक संगठन एवं शहर के वरिष्ठ जनो की दिनांक 22/5/2022 को कुंदन भवन में एक बैठक रखी गई। जिसमें कार्यक्रम की व्यवस्था अलग अलग सभी को दी गई। जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान के निवास के लिए माहेश्वरी भवन का चयन किया गया।
एवं 26 जून को मनाये जाने वाले राष्ट्रोकर्ष दिवस के लिए गजानंद शासकीय विश्वविद्यालय का चयन किया गया है। 25 मई को आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद झा का भी भाटापारा आगमन हो रहा है जहां पर भी जून माह में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में एवं तैयारियों के संबंध में बैठक लेंगे और चर्चा आदि करेंगे।
बैठक में झम्मन शास्त्री जी (पीठ परिसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सिमा तिवारी जी (आनंद वाहनी प्रदेश अध्यक्ष), नवनीत तिवारी जी (पीठ परिसद प्रदेश अध्यक्ष), गणेश शंकर मिश्र जी (राष्ट्रोतकर्स अभियान छत्तीसगढ़ प्रभारी), टिका राम साहू (आदित्यवाहनी प्रदेश अध्यक्ष), संदीप पांडे जी (आदित्यवाहनी प्रदेश महामंत्री), भोला राम जी (आदित्यवाहनी कवर्धा अध्यक्ष) उत्तम शर्मा जी (आदित्यवाहनी रायपुर अध्यक्ष) तथा अन्य बाहर से आये पदाधिकारी और भाटापारा बलौदाबाजार जिला के पदाधिकारियों के साथ साथ शहर के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।