जेसीज कान्वेंट स्कूल की छात्रा शिवानी पाण्डेय ने 12वीं में पूरे जिले में  द्वितीय स्थान प्राप्त किया

 

भाटापारा। जेसीज कान्वेंट स्कूल की छात्रा शिवानी पाण्डेय के पूरे जिले  में 12वी कक्षा बोर्ड परीक्षा मे द्वितीय स्थान प्राप्त करने एवं भाटापारा मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भाटापारा नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता व शिक्षा विभाग सभापति श्रीमती श्वेता मिश्रा ने उसके निवास स्थान जाकर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आलोक मिश्रा जिला कांग्रेस सचिव सुनील गुप्ता उपस्थित थे।