धान की बंपर आवक, मंडी प्रांगण के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगीं

भाटापारा। मंडी प्रांगण के बाहर धान से भरे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ऐसा नजारा प्रांगण के बाहर चारों ओर की सड़कों पर आसानी से देखा जा सकता है। इसके चलते आम लोगों को आवागमन में बहुत ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही है।
भाटापारा कृषि उपज मंडी में गर्मी के धान की बंपर आवक हो रही है आवक के चलते दो दो तीन तीन दिन तक के धान से लदे वाहन मंडी प्रांगण के बाहर खड़े रहते हैं। मंडी प्रांगण के बाहर की चारों ओर की सड़कें धान की गाड़ियों के चलते जाम की स्थिति में रहती हैं बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं इस मामले में मंडी प्रशासन को गंभीर होना चाहिए वहीं दूसरी तरफ यातायात पुलिस के द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।