भाटापारा। भारी आवक के कारण कृषि उपज मंडी में काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिसके चलते काम पर दबाव को कम करने के लिए मजदूरों से रविवार को भी काम लिया गया। रविवार को मजदूरों ने तलने और भरने के काम को किया। कृषि उपज मंडी के उप निरीक्षक एवं प्रांगण प्रभारी बाल गोविंद कश्यप सत्या यादव एवं नरेंद्र साहू तथा अन्य कर्मचारियों के सहयोग से रविवार को भी कृषि उपज मंडी में मजदूरों ने काम किया। रविवार को पूरे प्रांगण में धान का ढेर लगा हुआ था जिसे भरने और चलने का कारण मजदूरों के द्वारा किया गया रविवार को काम होने की वजह से ही सोमवार को मंडी में फिर से कामकाज हो सकेगा यदि रविवार को मजदूर काम नहीं करते तो सोमवार को काम करते ठीक लोड हो जाता और गाड़ियां खाली नहीं हो पाती मंडी में। रोजाना की तरह कृषि उपज मंडी के बाहर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। मंडी कर्मचारियों के सहयोग का प्रयास की वजह से ही रविवार को मजदूरों ने मंडी पहुंचकर कार्य किया।
कृषि उपज मंडी में मजदूरों ने रविवार को भी काम किया
