भाटापारा क्षेत्र में भारी गर्मी, तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंचा

 

भाटापारा । मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में तेजी से वृद्धि का दौर शुरू हो चुका है दिन के साथ-साथ रात भी गर्म हो गई है । भाटापारा क्षेत्र में रात का पारा 28 डिग्री से भी अधिक तक पहुंच गया है। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है जबकि दिन का तापमान एक बार फिर से 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है शनिवार को भाटापारा क्षेत्र में भारी गर्मी रही। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी किंतु शनिवार को एकाएक तापमान में भारी वृद्धि हो गई और भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। शनिवार को दिनभर सड़के सूनी रही और बाजारों में सन्नाटा पड़ा रहा गर्मी का जनजीवन पर असर बना रहा दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही एकदम नगण्य रही सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक गर्मी इतनी ज्यादा रहे कि लोगों को घर पर रहने के लिए विवश होना पड़ा शाम 5:00 बजे के बाद ही थोड़ी हलचल सड़कों पर दिखाई दी। तापमान बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से पंखा कूलर भी असर हीन हो चुके हैं इसके अतिरिक्त भारी उमस की वजह से लोग बेचैन हैं। चार-पांच दिन के बाद अचानक बड़े तापमान से लोगों ने काफी बेचैनी महसूस की है। तेज गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे थे। गर्मी का आलम यह है कि पंखे से गर्म हवा निकल रही है तो कूलर भी मुश्किल से काम कर रहे हैं वहीं बिजली की खपत बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है।

पानी की कमी ना होने दें

पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा यह सलाह दी गई है कि किसी भी सूरत में शरीर में पानी की कमी ना होने दें इसके लिए दिन भर पानी पीते रहे जरूरत पड़ने पर गुलकोश पानी, आम पानी, एवं ठंडे पेय पदार्थों का अवश्य सेवन करते रहे।