भाटापारा। जे के हास्पिटल के चिकित्सक डॉ विकास आडिल ने डायबिटीज मरीजों को सेहत के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आप डायबिटीज के पेशेंटहैं तो आपको और भी ज्यादा केयर करने की जरूरत है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल बढ़ता और घटता रहता है। जिससे कई तरह की दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों मेंशुगर लेवल बढ़ने के कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।इसके अलावा उनकी आंखों, नर्वस सिस्टम, हृदय और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखें। उन्होने आगे बताया कि डायबिटीज रोगियों के लिए दवाई से भी ज्यादा कारगर है ये 4 वेजिटेबल जूस,ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल डायबिटीज रोगियों के लिए अपना ब्लड शुगरकंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल होता है, यहां हम आपको चार सब्जियों के जूस के बारे में बता रहे हैं, जो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखेंगे।डायबिटीज रोगियों के लिए वेजिटेबल जूस
ब्लड शुगर नियंत्रित करता है खीरे का जूस
डाॅ विकास आडिल ने बताया कि खीरा आमतौर पर गर्मियों में मिलता है और प्राय: आसानी से उपलब्ध हो जाता है, खीरा में फाइबर के साथ-साथ पोटेशियम और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो प्राकृतिक रूप से इंसुलिन की मात्रा बढ़ाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। खीरा का जूस पीना डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है।
डायबिटीज के लिए करेले का जूस
करेले के बारे में डॉ विकास आडिल ने जानकारी दी कि हम सब जानते हैं कि यह बहुत फायदेमंद सब्जी है इसमें पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, थायमीन और राइबोफ्लेविन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। यह पैंक्रियाज के बीटा सेल्स को बढ़ाते हैं। जो टाइप टू डायबिटीज रोगियों के लिए काफी मददगार है। सर्दियों में करेले का जूस नियमित रूप से लिया जा
सकता है।
टमाटर का जूस ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
इसके बारे में डॉ विकास आडिल ने बताया कि टमाटर स्वाद में खट्टा जरूर होता है लेकिन यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। टमाटर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है, साथ ही इसमें अन्य जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें प्यूरीन भी होता है जो ब्लड शुगर में फायदेमंद होता है। आप टमाटर को अच्छी तरह से साफ कर उसका जूस बनाकर पी सकते हैं।
मूली के पत्तों का जूस डायबिटीज में फायदेमंद है
इसके बारे में डॉ विकास आडिल ने बताया कि मूली की पैदावार आमतौर पर सर्दियों में ही होती है, यह सर्दियों वाली सब्जियों की कैटेगरी में आता है। मूली न सिर्फ पाचन तंत्र को सही कर रखती है, बल्कि मूली के पत्तों का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
