भाटापारा । कृषि उपज मंडी भाटापारा में धान की बंपर आवक हो रही है। मंडी क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है वाहनों की अधिकता के चलते वहां पर दिन भर परेशानियां लोगों को उठानी पड़ रही है।
क्षेत्र में धान की कटाई शुरू हो चुकी है जिसकी वजह से कृषि उपज मंडी में धान की आवक बढ़ गई है और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है वही दूसरी तरफ मंडी प्रशासन की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा काम प्रतिदिन संपन्न हो सके परंतु आवाक बहुत ज्यादा बनी हुई है। आवक का प्रमुख कारण इस बार फसल का अच्छा होना माना जा रहा है। वर्तमान में पुराने धान के साथ-साथ बड़ी मात्रा में नया धान की आवक भी बड़ी मात्रा में होने लगी है। भाव भी ठीक-ठाक किसानों को मिल रहा है। शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में धान सहित अन्य जिंसों को मिलाकर कुल 20000 बोरे की आवक रही। मंडी में काम को तेजी से निपटाने के लिए भी वहां कार्यरत मजदूर तेज काम कर रहे है। अनाज के व्यापार से जुड़े लोगों का मानना है कि अभी बरसात के पूर्व तक आवक इसी प्रकार बने रहेगी और अभी आवक में और ज्यादा वृद्धि हो सकती है। भाटापारा कृषि उपज मंडी में आवक बढ़ने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि अन्य मंडियों की तुलना में भाटापारा में किसानों को धान का भाव अच्छा मिल रहा है। मंडी प्रांगण के बाहर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है हर कोई इस प्रयास में है कि उसकी गाड़ी किसी तरह मंडी प्रांगण के अंदर हो जाए लेकिन मंडी प्रशासन नंबर से गाड़ियों को अंदर ले रहा है और तेजी के साथ काम को निपटवाने की दिशा में कार्य कर रहा है। शुक्रवार को मंडी प्रांगण के बाहर दिन भर में 150 गाड़ियों से भी अधिक गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी।
गाड़ियों की लंबी कतार
शुक्रवार को कृषि उपज मंडी के बाहर धान लेकर आई गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही, करीब 150 गाड़ियों से भी अधिक गाड़ियां लाइन में लगी हुई थी। गर्मी के धान की वजह से मंडी में धान की भारी आवक बनी हुई है। काफी बड़ी संख्या में किसान अपने ऊपर लेकर भाटापारा कृषि उपज मंडी पहुंच रहे हैं जिसकी वजह से मंडी प्रांगण के भीतर मंडी प्रांगण के बाहर काम का लोड काफी बढ़ गया है और गाड़ियों की लंबी कतार लगी रहती है.।
अभी भाव ऐसा चल रहा है
महामाया पुराना 1310 से 1560 रुपए
सरना 1500 रुपए से 1580 रुपए
मोटा मिक्स 1360 रुपए से 1430 रुपये
श्री राम 1950 रुपए से 2500 रुपए
एचएमटी 1800 रुपए से 2235 रुपए
किसानों को कोई दिक्कत नहीं
वर्तमान में कृषि उपज मंडी में धान की आवक काफी ज्यादा है उसी अनुरूप प्रतिदिन के कार्य को प्रतिदिन निपटाया जा रहा है जिससे किसानों को व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो और मंडी में भी स्थान रोजाना के लिए बना रहे।
सुरेश चौरे
सचिव कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा
