सोनल सिंघानिया बने मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी के अध्यक्ष

भाटापारा। नगर के उत्साही युवक सोनल सिंघानिया को सर्वसम्मति से वर्ष 2022 ,23 के लिए मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी शाखा भाटापारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोनल सिंघानिया पूर्व से ही मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी शाखा भाटापारा में सक्रिय रुप से कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर आकाश अग्रवाल प्रशांत गांधी गिरधार अग्रवाल सिद्धार्थ गोलछा ,राजू अग्रवाल गोपाल शर्मा कैलाश बंसल कृष्णा गोयल वरुण भूषणीया विनोद अग्रवाल सुधीर अग्रवाल आदि लोगों ने अपनी बधाई दी है।