भाटापारा। जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा परमेश्वर वर्मा का सम्मान समारोह जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें काफी बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित जनपद सदस्य पंच सरपंच आदि शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश यदु जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील शर्मा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर मंडावी आदि ने सम्मान समारोह में उद्गार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित कांग्रेस की जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुमित्रा परमेश्वर वर्मा को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा परमेश्वर वर्मा सभी जनपद सदस्यों तथा पंच सरपंचों को साथ लेकर विकास के कार्य को आगे बढ़ाएगी। इस मौके पर सुमित्रा परमेश्वर वर्मा ने सभी नेताओं को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा पार्टी को मजबूत करते हुए पूरे क्षेत्र में विकास के कार्य को कराएंगी। तथा हमेशा सभी को साथ लेकर चलूंगी। इस अवसर पर उपस्थित जनपद सदस्यों पंच सरपंचों की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा परमेश्वर वर्मा का पुष्पा हार से भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु भरत वर्मा सरपंच संघ के अध्यक्ष रामदास मनहरे सरपंच संघ की उपाध्यक्ष एवं कोदवा ग्राम पंचायत की सरपंच वेद ेश्वरी बलदेव वर्मा निपनिया के सरपंच कामता यादव, रामबली वर्मा सोहन यादव अनेक वर्मा सहित बड़ी संख्या में पंच सरपंच ग्रामवासी मौजूद थे।
जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा परमेश्वर वर्मा का सम्मान
