भाटापारा। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप नगर पालिका परिषद भाटापारा के द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है पहले दिन हथनी पारा स्कूल में जन चौपाल लगाई गई जहां पर कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए। बताया गया है कि इसमें से सर्वाधिक आवेदन पट्टे से संबंधित आए हैं। यहां पर 6 वार्ड के आवेदन लिए गए । मौके पर एसडीएम लवीना पांडे नगरपालिका के उपाध्यक्ष त्रिलोक से सलूजा पार्षद संतोषी गेंदु साहू जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गोपाल शर्मा सभापति दीपक निर्मलकर एल्डरमैन मुकेश साहू के अतिरिक्त अन्य जनप्रतिनिधि तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल अजय बहादुर सिंह, इंजीनियर स्थापक, खाद विभाग के अधिकारी लक्ष्मण कश्यप स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं नगर पालिका के कर्मचारी आदि मौजूद थे।
नगर पालिका परिषद भाटापारा में जन चौपाल का आयोजन, पहले दिन 56 आवेदन मिले
