भाटापारा। घरेलू रसोई गैस में एक बार फिर से मोदी सरकार ने तड़का लगा दिया और 7 मई दिन शनिवार से 50 रूपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। इस मूल्यवृद्धि से गैस उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी आक्रोश देखा गया है । पूर्व में गैस सिलेंडर का भाव घर पहुंच का 1030 प्रति गैस सिलेंडर था जो 7 मई दिन शनिवार से 1080 रुपये प्रति गैस सिलेंडर हो गया है लगातार गैस के दामों में वृद्धि होने से लोगों ने केंद्र सरकार को पूर्णता विफल बताया है। महंगाई केंद्र कि मोदी सरकार में चरम सीमा पर पहुंच चुकी है । गैस उपभोक्ताओं ने लगातार बढ़ते गैस के दाम पर नाराजगी व्यक्त की है मध्यम परिवारों में गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बेहद नाराजगी देखी गई है उनका कहना है कि देश में मध्यम परिवारों की ओर किसी भी सरकार का ध्यान नहीं है और हर मामले में मध्यम परिवार को ही कृष्णा पड़ रहा है महंगाई की मार सबसे ज्यादा मध्यम परिवारों पर ही पड़ रही है। गैस के दाम बढ़ने पर कुछ गृहणी ओं से बात की गई तो सभी महिलाओं ने बढ़ते गैस के दाम पर अपनी नाराजगी प्रकट की। शासकीय सेवक मालती साहू ने कहा कि इस प्रकार लगातार गैस के दाम में वृद्धि होने से हम लोगों को काफी संकटों का सामना करना पड़ता है हमारा बजट बिगड़ने लगता है सरकार को रसोई गैस की कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए। इसी प्रकार किरण यादव ने कहा कि लगता है सरकार को घर चलाने वाली महिलाओं का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है लगातार गैस के दाम में वृद्धि से घर चलाने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। एक अन्य महिला ने कहा कि ऐसा क्या हो गया है कि हर बार रसोई गैस के दाम में वृद्धि हो जा रही है जबकि वहीं भारतीय जनता पार्टी जब केंद्र में सत्ता में नहीं थी तो गैस के दाम बढ़ रहे करके प्रदर्शन किया करती थी। अब लगता है वह सब कुछ भूल चुकी है सत्ता में आते ही राजनीतिक दल के लोगों को क्या हो जाता है यह समझ से परे है।
कांग्रेस के लोगों ने भी जताई नाराजगी
इस मामले में भाटापारा कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तथा कांग्रेश के जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष रमेश यदु ने एक बयान जारी कर केंद्र की मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है मोदी सरकार के राज में महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है जिससे आम आदमी की कमर टूट रही है केंद्र की मोदी सरकार गांव गरीब किसानों की विरोधी सरकार है उन्होंने कहा कि बात-बात पर गैस सिलेंडर लेकर निकलने वाली केंद्र की एक महिला मंत्री एवं छत्तीसगढ़ की एक भाजपा की महिला नेता इन दिनों क्यों चुप है क्या उन लोगों को गैस सिलेंडर की महंगाई की जानकारी नहीं है रमेश यदु ने आगे कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय सर पर गैस का सिलेंडर लेकर निकलने वाली महिला मंत्री अब चुप क्यों बैठी हुई है और कहां छुप कर बैठी हुई है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से सवाल किया है कि जब तत्कालीन कांग्रेस की सरकार के समय में गैस सिलेंडर के दाम आज से आधा थे पर अभी ऐसा क्या हो रहा है कि गैस सिलेंडर के दाम दुगने से अधिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि होने से पूरे देश की महिलाओं के घर का बजट बिगड़ चुका है और महिलाओं में गैस सिलेंडर के महंगाई को लेकर घोर नाराजगी भी है। रमेश ने कहा कि जल्द ही गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेश मोदी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी।
छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने भी रसोई गैस के दाम में वृद्धि की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है हर क्षेत्र में महंगाई सुरसा की तरह मुंह फाड़े बढ़ रही है । रसोई गैस के दाम को लेकर महिलाओं में भारी नाराजगी है। कांग्रेस इसको लेकर अति शीघ्र प्रदर्शन करेंगी। हमारी मांग है कि सरकार रसोई गैस के दाम को वापस से कम करें।
