दुष्कर्म के आरोपी को सूचना के महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार

 

भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण थाने की पुलिस के द्वारा दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सूचना मिलने के महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। के संदर्भ में जानकारी देते हुए ग्रामीण थाना प्रभारी रोशन राजपूत ने बताया कि
प्रार्थीया पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.04.2022 के , रात्रि करीबन 09.30 बजे , गांव का देवेंद्र वर्मा उर्फ दुबे इसके घर अंदर घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दीया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 236/ 2022 धारा 376,450,506 भादवि पंजीबद्ध कर, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर आरोपी देवेंद्र वर्मा उर्फ दुबे पिता स्व आजूराम वर्मा, उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जरहागांव थाना भाटापारा ग्रामीण को को महज 02 घंटे के भीतर ही अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।