भाटापारा। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आलोक मिश्रा के प्रयास से गांधी मंदिर वार्ड मानिकपुरी गली मे कराये गये बोर मे वार्ड की पार्षद व सभापति श्रीमती श्वेता मिश्रा द्वारा नगरपालिका से सबमर्सिबल पंप लगवाया गया व विधिवत पूजा कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वार्ड वासी उपस्थित थे । लोगों ने पार्षद द्वारा किये गये कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार वयक्त किया। सबमर्सिबल पंप लग जाने से अब उस क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल गया है।
