परशुराम जयंती व ईद के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

 

भाटापारा। परशुराम जयंती व ईद त्यौहार के मद्देनजर शनिवार को शहर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसडीएम लवीना पांडे, तहसीलदार ज्योति मसियारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल अजय बहादुर सिंह एवं नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रशासन की ओर से विभिन्न समाजों के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई साथ ही गृह विभाग द्वारा जारी सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने के संबंध में बताया गया। एवं साथ ही किसी तरह के हथियार आदि का प्रदर्शन न करने की अपील की गई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता ,देवेंद्र भृगु, नरेश चौबे प्रदीप शर्मा संतोष पुरोहित अभिषेक उपाध्याय राजा तिवारी सत्यनारायण जोशी, पार्षद सीरीज जांगड़े के अतिरिक्त रसीद चौहान जमील खान हाजी इकबाल शरीफ खान शादाब जालियावाला शमा खान कलम बाठिया आदि मौजूद थे।