सेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

 

भाटापारा। सेन जयंती के उपलक्ष मे शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो गायत्री मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करके मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। सेन जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश अग्रवाल श्रम कंट्रक्शन सदस्य छत्तीसगढ़ शासन , भूपेंद्र शंकर सेन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़, प्रहलाद सेन केंद्रीय अध्यक्ष कन्नौज सेन समाज विशेष रूप से उपस्थित थे। मौके पर पूजा अर्चना करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश अग्रवाल ने कहा कि सेन जी महाराज की भक्ति किसी से छिपी हुई नहीं है और उनकी भगवान पर आस्था और भक्ति का ही परिणाम था कि भगवान को भी धरती पर आना पड़ा और उनकी जगह राजा की सेवा करनी पड़ी। सतीश अग्रवाल ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे लोग अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करें। अग्रवाल ने कहा कि सेन समाज की भूमिका की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। मोना सेन समाज के सभी लोगों को सेन जयंती महोत्सव की बधाई दी। मौके पर बड़ी संख्या में से समाज के लोग मौजूद थे प्रमुख लोगों में जीतू सेन पलारी सैलून संघ अध्यक्ष संतोष सेन , सचिव ढेडिपारी सेन समाज तरेगा राज टेकराम सेन महासमुंद चंदन सेन जिला उपाध्यक्ष सेलून संघ सुरेश भारद्वाज अध्यक्ष सैलून संघ मोहन सेन धनु सेन सचिव चोवा राम सेन कोषाध्यक्ष योगेंद्र सेन नरेंद्र सेन घनश्याम सेन लक्ष्मण सेन देवा सेन करन सेन डोमार सेन ईश्वर सेन मीडिया प्रभारी भाटापारा एवं समस्त सेन भाइयों बहनों की उपस्थिति रही।