शनि अमावस्या के पावन दिवस पर श्री 1008 मुनीसुव्रत नाथ भगवान का हुआ मस्तकाभिषेक

 

भाटापारा। श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह पंच बाल्याती दिगंबर जैन मंदिर में आज शनि अमावस्या के पावन दिवस पर कालसर्प दोष नाशक श्री मुनीसुव्रत नाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक सानंद संपन्न हुआ, आज के दिन शनि अमावस्या शुभावसर पर आर्यिका रत्न श्री 105 विबोध श्री माताजी जी का ससंघ आगमन श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, भाटापारा में हुआ।

प्रातः काल की बेला में आर्यिका श्रमणी श्री विबोध श्री माताजी का ससंघ आगमन श्री मंदिर जी में हुआ। तदोपरांत आज शनि ग्रह अरिष्ट निवारक, कालसर्प दोष निवारक देवाधिदेव 1008 श्री मुनीसुव्रत नाथ भगवान का अभिषेक, मस्तकाभिषेक, शांति धारा, पूजन, पूज्य माता श्री के मुखारविंद से पूरे भक्ति भाव के साथ संपन्न की गई। माताजी के प्रवचन पूर्व भक्तिमय अभिषेक प्रक्रिया से माता जी अत्यंत प्रसन्न दिखी। माताजी के चेहरे का तेज और मुस्कान से मंदिर और अधिक कांतिमय हो रहा था।अपने प्रवचन में आर्यिका श्री विबोध श्री माताजी ने कहा कि जैसे सौधर्म इंद्र अपनी सम्पूर्ण सभा के साथ श्री जी का सुमेरु पर्वत पर ले जाकर जन्माभिषेक महोत्सव मानता है , जिसमे करोड़ो वाद्ययंत्र बजते है, आज इस धारा पर आप लोगो ने अपनी भक्ति से वह दृश्य जीवंत कर दिया , उन्होंने आगे जीवन में धर्म के महत्व को समझाया। तीन लोक के नाथ के सामने छोटी चीज ना मांग कर मोक्ष की अभिलाषा रखें तो निश्चित रूप से पुण्य कर्म के साथ आपको मोक्ष अवश्य प्राप्त होगा और साथ ही साथ यह छोटे छोटे से सांसारिक सुख तो अवश्य में ही प्राप्त हो जाएंगे। श्री मंदिर जी मे नितप्रतिदिन संतो का आगमन सातिशय पुण्य का संचय कराता है। प्रातः काल में ही भगवान मुनिसुव्रत का अभिषेक और माता जी का आगमन का शुभ संयोग प्राप्त कर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, मोदी परिवार, सम्पूर्ण समाज अत्यंत हर्षित हुए। आज के इस कार्यक्रम में प्रकाश मोदी, नवीन गदिया, अभिषेक मोदी , अनिल मोदी, आलोक मोदी, विनोद मोदी, नितिन गदिया, पंकज गदिया, संदीप जैन, संजय कुमार जैन, दीपांशु जैन, दीपक जैन, श्री अक्षत मोदी, अभिनव मोदी, अभिनंदन मोदी, अजय मोदी, अविरल मोदी, आरनव मोदी एवं समाज के अन्य श्रेष्ठी जनो एवं श्राविकाओं ने, मंदिर जी में दर्शन लाभ एवं माता जी का आशीर्वचन प्राप्त किया।